खानपुर में युवक की गला रेतकर हत्या, स्कूल के पीछे बगीचे में मिला शव; परिजनों ने किया हंगामा

व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें

 

Samastipur News: समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दिए जाने से सनसनी फैल गई। युवक का शव खानपुर बाजार स्थित मध्य विद्यालय खानपुर के पीछे एक गाछी (बगीचे) में मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

मृतक की पहचान खानपुर धोबी टोला निवासी मो. रुस्तम के 23 वर्षीय पुत्र Mohammad Azad के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार घटना की जानकारी दिन के करीब 11 बजे मिली, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए।

सूचना मिलते ही खानपुर थानाध्यक्ष Shiv Pujan Kumar पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास शुरू कर दिया है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका था।

घटना के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। उनका कहना था कि जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक वे शव को उठाने नहीं देंगे। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाने-बुझाने के साथ अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि विद्यालय के पीछे स्थित इस गाछी में लंबे समय से नशेड़ियों का जमावड़ा लगता है। उनका कहना है कि इससे पहले भी यहां कई आपराधिक घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

*समस्तीपुर स्टेशन पर आरपीएफ की कार्रवाई, 84 टेट्रा पैक शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार – Doorbeen News*

समस्तीपुर स्टेशन पर आरपीएफ की कार्रवाई, 84 टेट्रा पैक शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *