समस्तीपुर स्टेशन पर आरपीएफ की कार्रवाई, 84 टेट्रा पैक शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Samastipur Rail News: ऑपरेशन सतर्क अभियान के तहत समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त कार्रवाई में 84 टेट्रा पैक विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से कुल 15 लीटर शराब बरामद की गई।

आरपीएफ पोस्ट समस्तीपुर के अनुसार, कमांडेंट Ashish Kumar के निर्देश पर 10 मई 2026 को उप निरीक्षक पी.के. चौधरी के नेतृत्व में विशेष जांच अभियान चलाया गया। टीम में सहायक उप निरीक्षक नवीन सिंह, आरक्षी रवि कुमार तथा सीआईबी समस्तीपुर के सब-इंस्पेक्टर आकाश रंजन कुमार और प्रधान आरक्षी देव शंकर सिंह शामिल थे।

प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर बरौनी दिशा की ओर फुटओवर ब्रिज की सीढ़ियों के नीचे टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। वह नीले रंग का “फास्ट ट्रैक” लिखा पिट्ठू बैग लेकर खड़ा था और पुलिस टीम को देखते ही तेजी से निकलने लगा। संदेह होने पर उसे घेरकर रोक लिया गया।

पूछताछ में उसने अपना नाम Dharmveer Kumar बताया। वह खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत सैदपुर गांव का निवासी है। बैग की तलाशी लेने पर उसमें 84 टेट्रा पैक Officer’s Choice ऑरिजिनल व्हिस्की बरामद हुई। प्रत्येक पैक 180 मिलीलीटर का था। कुल बरामद शराब की मात्रा 15 लीटर है।
आरपीएफ ने आरोपी और बरामद शराब को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है।

*समस्तीपुर कॉलेज में NEP के तहत 5वें सेमेस्टर इंटर्नशिप पर विशेष संगोष्ठी आयोजित – Doorbeen News*

समस्तीपुर कॉलेज में NEP के तहत 5वें सेमेस्टर इंटर्नशिप पर विशेष संगोष्ठी आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *