समस्तीपुर में मत्स्य योजनाओं के तहत लाभार्थियों को थ्री-व्हीलर, नाव, जाल और विपणन किट वितरित

व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें

 

Samastipur News: समस्तीपुर जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न मत्स्य योजनाओं के तहत लाभार्थियों के बीच मंगलवार को समाहरणालय परिसर में सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी Roshan Kushwaha और उप मत्स्य निदेशक दरभंगा Kumar Vimal Prasad ने संयुक्त रूप से लाभुकों को सामग्री प्रदान की।
इस अवसर पर कुल 13 थ्री-व्हीलर, 3 लकड़ी की नाव पैकेज, 32 जाल तथा 35 मत्स्य विपणन किट का वितरण किया गया।

जिला मत्स्य पदाधिकारी Arpana Kumari ने बताया कि थ्री-व्हीलर एवं मत्स्य विपणन किट का उद्देश्य उपभोक्ताओं को स्वच्छ एवं ताजी मछलियों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। वहीं नाव और जाल उपलब्ध कराए जाने से मछुआरों एवं मत्स्य पालकों को मत्स्य शिकार और उत्पादन कार्य में सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से मत्स्य किसानों को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे और जिले में मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। जिला प्रशासन का लक्ष्य समस्तीपुर को मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में राज्य के अग्रणी जिलों में शामिल करना है।

योजनाओं के तहत लकड़ी की नाव एवं फेंका जाल पैकेज पर 90 प्रतिशत अनुदान दिया गया। Mukhyamantri Matsya Kalyan Yojana के अंतर्गत थ्री-व्हीलर पर 50 प्रतिशत अनुदान तथा मत्स्य विपणन किट पर 100 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी अली एकराम, मत्स्य प्रसार पदाधिकारी मनोरंजन राय, मयंक कुमार, बादल सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

*खानपुर में युवक की गला रेतकर हत्या, स्कूल के पीछे बगीचे में मिला शव; परिजनों ने किया हंगामा – Doorbeen News*

खानपुर में युवक की गला रेतकर हत्या, स्कूल के पीछे बगीचे में मिला शव; परिजनों ने किया हंगामा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *