पंचायत चुनाव में प्रपत्र वन जिले के वेबसाइट पर होगा अपलोड, देख सकेंगे सभी लोग

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Samastipur News: जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर जिले में प्रपत्र-1 का प्रकाशन कर दिया गया है। इसमें दावा आपत्ति के लिए चार से 18 मई की तिथि निर्धारित की गई है। दावा आपत्ति का निष्पादन भी 22 मई तक करना है। उन्होंने बताया कि जिन्हें अपील करना होगा, उनके लिए भी तिथि निर्धारित की गई है। अपील के लिए 11  से 29 मई की तिथि घोषित की गई।  डीएम प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए समाहरणालय में बताया कि इन सभी प्रक्रिया के बाद अंतिम प्रकाशन 5 जून को होगा एवं जिला गजट 9 जून को प्रकाशित किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि जो पंचायत लेवल का है आवेदन बीडीओ को देंगे। जिला परिषद क्षेत्र के की अपील एसडीओ करेंगे एवं जिला से ऊपर के अपील के लिए आवेदन डीएम को देना होगा। डीएम ने बताया कि 2011 की जनगणना के तहत ही पर प्रपत्र वन की प्रक्रिया की गई है। जिले में 4689 पद वार्ड मेंबर सदस्य एवं वार्ड पंचों का है। 346 पद मुखिया एवं सरपंच का है।

476 पंचायत समिति सदस्यों का पद है एवं 51 जिला परिषद सदस्य का पद है। डीएम ने बताया कि पर प्रपत्र वन को प्रकाशन किया गया है। यह सभी कार्यालय के बाहर एवं पंचायत कार्यालय पर भी चस्पया गया है। इसकी ऑनलाइन की भी प्रक्रिया जारी है। ताकि जिला के वेवसाईट पर लोग देख सकते है। मौके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी विष्णु देव मंडल, डीपीआरओ रजनीश कुमार राय सहित अन्य थे।

 

:पंचायत चुनाव की खास बातें:-

समस्तीपुर में प्रपत्र-1 का प्रकाशन

4 से 18 मई तक आपत्ति दर्ज करने का मौका

11 से 29 मई तक अपील की प्रक्रिया

5 जून को अंतिम प्रकाशन, 9 जून को गजट जारी

346 पंचायत और 4343 वार्ड में होगा चुनाव

*19 मई को 44 पंचायतों में होगा सहयोग शिविर, शिकायतों का होगा समाधान – Doorbeen News*

19 मई को 44 पंचायतों में होगा सहयोग शिविर, शिकायतों का होगा समाधान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *