बेगूसराय में स्कूल हादसा: क्लासरूम में गिरे सरिया से 8वीं के छात्र की मौत, हंगामा के बाद सड़क जाम

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Begusarai News: बेगूसराय जिले के बछवारा थाना क्षेत्र स्थित जहानपुर मध्य विद्यालय में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां क्लासरूम में रखे लोहे के सरिया का बंडल गिरने से एक छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान 8वीं कक्षा के छात्र मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और सड़क जाम कर दिया।

क्लासरूम में रखा था सरिया, अचानक गिरा;
जानकारी के अनुसार विद्यालय में निर्माण कार्य के लिए लाया गया सरिया क्लासरूम के ऊपर रखा गया था, जबकि नीचे बच्चे बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। अचानक सरिया का बंडल टूटकर नीचे गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से छात्र मुन्ना कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

लापरवाही पर भड़के लोग:
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और स्कूल प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ।

प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित:
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक अमित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा घटना की जांच की जा रही है और दोषियों पर कार्रवाई की बात कही गई है।

सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल:
इस घटना के बाद स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। निर्माण सामग्री को सुरक्षित तरीके से रखने और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग तेज हो गई है।

*पंचायत चुनाव में प्रपत्र वन जिले के वेबसाइट पर होगा अपलोड, देख सकेंगे सभी लोग – Doorbeen News*

पंचायत चुनाव में प्रपत्र वन जिले के वेबसाइट पर होगा अपलोड, देख सकेंगे सभी लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *