व्हाट्सएप से जुड़ने को यहाँ क्लीक करें
Samastipur News । जिला अधिकारी रोशन कुशवाहा ने कहा कि सरकार के द्वारा कुछ बदलाव किया गया है। जिससे आमजन की समस्या का समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि सभी विभाग के अधिकारी सभी दिन 2 बजे तक कार्यालय में रहेंगे। विशेष परिस्थिति में कोई भी अधिकारी को रहना अनिवार्य कर दिया गया है, ताकि कार्यालय में आने वाले आमजन की समस्या का समाधान किया जा सके। उनकी बात को सुना जा सके। इससे पहले सोमवार और शुक्रवार को जनसंवाद कार्यक्रम किया जा रहा है।


डीएम ने बताया कि पहले हर शनिवार को थानों में भूमि विवाद से संबंधित मामले की सुनवाई होती थी। लेकिन अब उसे अंचल कार्यालय में ही किया गया है। जहां उक्त मामले की सुनवाई करेंगे। जिसमें संबंधित अंचलाधिकारी, राजस्व कर्मचारी एवं पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा सरकार के द्वारा सहयोग शिविर पंचायत में लगाने का निर्णय लिया गया है। यह प्रत्येक महीना के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को सहयोग से भी पंचायत में लगाई जाएगी। इसे जुलाई तक पूरा करेंगे। जिसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस सिविर में आवेदक से पहले आवेदन लेना है एवं संबंधित विभाग में भेजना है।


19 पंचायत में 44 पंचायत में सहयोग शिविर लगाई जाएगी। इसके लिए संबंधित अधिकारी को प्रतिनिधित्व किया गया है। वह अधिकारी पंचायत में बैठना शुरू कर दिए हैं, जो आवेदन को लेकर रजिस्टर में दर्ज करेंगे। वह सभी आवेदन को जिला में भेजा जाएगा। जहां से संबंधित विभाग को निष्पादन के लिए आवेदन जाएगा। इस प्रक्रिया को प्रदर्शित बनाने के लिए पोर्टल का निर्माण भी किया जा रहा है। जिससे लोग पोर्टल पर भी शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए अधिकारी मॉनिटरिंग भी करेंगे। आने वाले दिनों में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकर सहयोग शिविर के लिए जानकारी दी जाएगी। ताकि अधिक से अधिक आमजन की समस्या का समाधान हो सके।


*समस्तीपुर में NCC रैंक सेरेमनी: उत्कृष्ट कैडेट्स को मिली नई जिम्मेदारी – Doorbeen News*
समस्तीपुर में NCC रैंक सेरेमनी: उत्कृष्ट कैडेट्स को मिली नई जिम्मेदारी





