रेल विकास एवं विस्तार मंच की लंबी लड़ाई रंग लाई, शहर के माधुरीचौक पर चिल्ड्रेन पार्क का निर्माण हुआ शुरू

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Samastipur News: समस्तीपुर रेल विकास एवं विस्तार मंच की लंबी लड़ाई लाई रंग, शहर के माधुरीचौक स्थित रेल की खाली पड़ी जमीन में चिल्ड्रेन पार्क का निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है। निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों, बच्चों एवं अभिभावकों में खुशी का माहौल है।
बताया जाता है कि इस पार्क के निर्माण को लेकर मंच द्वारा लंबे समय से आंदोलन, बैठक और प्रशासन से मांग की जा रही थी।

मंच का कहना था कि पूर्व में यहां चिल्ड्रेन पार्क था लेकिन रेल प्रशासन ने पार्क को कार्यालय में तब्दील कर दिया। इससे समस्तीपुर ने एक व्यवस्थित पार्क को खो दिया‌। शहर में बच्चों के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित पार्क की कमी है, जिससे यह मांग लगातार उठाई जा रही थी। कई बार धरना-प्रदर्शन, ज्ञापन और जनसमर्थन अभियान भी चलाया गया।

अब निर्माण कार्य शुरू होने के बाद मंच के संयोजक शत्रुघ्न राय पंजी, मंच के वरीय सदस्य सह भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने इसे जनसंघर्ष की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि पार्क बनने से शहर के बच्चों को खेलने की सुविधा मिलेगी तथा आसपास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण भी होगा। साथ ही यह स्थान परिवारों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा।

मंच के सदस्य सह कांग्रेस नेता डोमन राय, विश्वनाथ सिंह हजारी, मंच के सदस्य सह राजद नेता राकेश ठाकुर, राम विनोद पासवान, सेवानिवृत्त शिक्षक शंकर प्रसाद साह आदि ने प्रशासन से निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण और समय सीमा के भीतर पूरा कराने की मांग की है, ताकि जल्द ही आम जनता को इसका लाभ मिल सके।

*विभूतिपुर में 4 दिन सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद: मेंटेनेंस और नई लाइन कार्य के कारण कटौती – Doorbeen News*

विभूतिपुर में 4 दिन सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद: मेंटेनेंस और नई लाइन कार्य के कारण कटौती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *