विभूतिपुर में 4 दिन सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद: मेंटेनेंस और नई लाइन कार्य के कारण कटौती

व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें

 

Samastipur News: समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर पावर सब-स्टेशन से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना है। 29 अप्रैल 2026 से 2 मई 2026 तक लगातार चार दिनों तक रोजाना सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग के अनुसार यह कटौती मेंटेनेंस कार्य और नई 33 केवी लाइन के निर्माण के कारण की जा रही है।

2004 की लाइन का हो रहा मेंटेनेंस: बताया गया कि दलसिंहसराय ग्रिड से निकलकर विभूतिपुर पावर सब-स्टेशन तक आने वाली 33 केवी लाइन वर्ष 2004 में चालू हुई थी। अब इस पुरानी लाइन का व्यापक मेंटेनेंस किया जा रहा है। इसके तहत नए पोल लगाए जा रहे हैं और पुराने तारों को पूरी तरह बदला जा रहा है।

देसरी पावर सब-स्टेशन के लिए नई लाइन : इसके साथ ही देसरी में नए पावर सब-स्टेशन को चालू करने के लिए 33 केवी नई लाइन बिछाने का कार्य भी किया जाएगा। इस कारण निर्धारित समय के दौरान बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी।
इन क्षेत्रों पर पड़ेगा असर : इस दौरान विभूतिपुर, नरहन, सारमठा और कल्याणपुर क्षेत्र से जुड़े उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

उपभोक्ताओं से अपील: बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पहले से पानी की व्यवस्था कर लें और जरूरी बिजली संबंधी कार्य सुबह 8 बजे से पहले ही निपटा लें। विभाग ने असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा है कि यह कार्य भविष्य में बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है।

*सोनपुर मंडल में व्यापक स्तर पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान में धराए 3344 मामले – Doorbeen News*

सोनपुर मंडल में व्यापक स्तर पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान में धराए 3344 मामले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *