व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Samastipur News: पंचायत आम निर्वाचन की तैयारियों के क्रम में मंगलवार को पंचायत सरकार भवन, लघुनिया रघुकंठ में मल्टीपोस्ट EVM के सुरक्षित भंडारण हेतु की गई व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण जिलाधिकारी समस्तीपुर, रोशन कुशवाहा द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भवन की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास बिंदुओं, मजबूत कक्ष (Strong Room) की उपलब्धता, डबल लॉक सिस्टम, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता, विद्युत आपूर्ति एवं बैकअप व्यवस्था सहित अन्य सभी आवश्यक पहलुओं का गहन अवलोकन किया।


जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि EVM के रख-रखाव एवं सुरक्षा से संबंधित भारत निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए एवं भवन को उसी अनुसार तैयार किया जाए। । सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित रखते हुए त्वरित कार्रवाई करने हेतु कहा गया।
इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री ज्ञान प्रकाश, पंचायती राज पदाधिकारी श्री विष्णु देव मंडल, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री अली एकराम सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।




*रेल विकास एवं विस्तार मंच की लंबी लड़ाई रंग लाई, शहर के माधुरीचौक पर चिल्ड्रेन पार्क का निर्माण हुआ शुरू – Doorbeen News*





