DM ने जिले के किसान की खेत मे पहुँचकर गेंहू की फसल कटनी प्रयोग का किया निरीक्षण

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

मधुबनी | जिलाधिकारी, आनंद शर्मा ने जयनगर प्रखंड के दुल्लीपट्टी पंचायत में किसान की खेत मे पहुँचकर गेहूं फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया।बताते चले कि राज्य की निरंतर बढ़ती जनसंख्या को भोजन मुहैया कराने, कृषि आधारित औद्योगिकरण का सुदृढ़ आधार तैयार करने तथा आर्थिक व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए कृषि उत्पाद का बढ़ावा जरूरी है।

इसलिए प्रतिवर्ष फसलों का उपज दर का आकलन आवश्यक है जिससे हम पता कर पाएंगे कि उत्पाद में वृद्धि हो रही है या कमी।उत्पाद वृद्धि से हम अपनी जनसंख्या को भोजन दें पाएंगे। यदि उपज दर में कमी हो रही है, तो वह कौन-कौन से कारण हैं , इसका पता कर सकेंगे।

इस क्रम में फसल सहायता योजना अंतर्गत मुख्य फसल धान, गेहूं, मक्का इत्यादि का प्रत्येक पंचायत में पांच प्रयोग अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय द्वारा प्रत्येक कृषि वर्ष में कराया जाता है।उक्त परिपेक्ष्य में जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा द्वारा फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण दुल्लीपट्टी पंचायत, प्रखंड-जयनगर में गेहूं फसल कटनी प्रयोग संपादित किया गया।

यह फसल कटनी प्रयोग एक किसान के खेत में किया गया जिसमें 10मी गुणा 5 मीटर क्षेत्र में प्रति हेक्टेयर गेहूं उत्पादन का आकलन किया गया। उक्त अवसर पर अपर समाहर्ता, मुकेश रंजन, रतन सहाय, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रभात रंजन, अवर सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी सहित अन्य गणमान्य ग्रामीण उपस्थित थे।

================

भारत-नेपाल सीमा से रेल मार्ग पर घुसपैठ रोकने को बिहार पुलिस सतर्क, पटना में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित – Doorbeen News

भारत-नेपाल सीमा से रेल मार्ग पर घुसपैठ रोकने को बिहार पुलिस सतर्क, पटना में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *