गुप्त तहखाने से 938 लीटर विदेशी शराब बरामद, फरार अभियुक्त पर मामला दर्ज

व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें

 

समस्तीपुर जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है। 7 अप्रैल को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पटोरी स्थित उत्पाद थाना की टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की।

छापेमारी के दौरान बिक्रमपुर गांव, वार्ड संख्या-11 में फरार अभियुक्त धर्मेन्द्र राय के कब्जे वाले ईंट से बने अर्धनिर्मित मकान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मकान के भीतर बनाए गए एक गुप्त तहखाने से कुल 938.13 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब में विभिन्न ब्रांड की छोटी, मध्यम और बड़ी—तीनों आकार की बोतलें शामिल थीं।

उत्पाद विभाग के अनुसार, शराब को सुनियोजित तरीके से छिपाकर रखा गया था ताकि प्रशासन की नजर से बचाया जा सके। गुप्त तहखाने की संरचना इस प्रकार बनाई गई थी कि सामान्य तौर पर उसकी पहचान करना कठिन था।

इस मामले में फरार अभियुक्त धर्मेन्द्र राय के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस एवं उत्पाद विभाग अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रहा है।
छापेमारी दल में समीर कुमार (थानाध्यक्ष, उत्पाद थाना पटोरी), राजेश कुमार, कंचन कुमारी, सिपाही सरोज कुमार पंडित, लक्ष्मी पासवान, संध्या कुमारी तथा प्रतिनियुक्त गृहरक्षक बल के जवान शामिल थे।

प्रशासन ने कहा है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के मामलों में किसी भी स्तर पर संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

DM ने जिले के किसान की खेत मे पहुँचकर गेंहू की फसल कटनी प्रयोग का किया निरीक्षण – Doorbeen News

DM ने जिले के किसान की खेत मे पहुँचकर गेंहू की फसल कटनी प्रयोग का किया निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *