व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Dooebeen News : पटना स्थित सरदार पटेल भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में दिनांक 07 अप्रैल 2026 को भारत-नेपाल सीमा से रेलगाड़ियों के माध्यम से होने वाली संभावित घुसपैठ तथा अन्य संगठित अवैध गतिविधियों की रोकथाम को लेकर उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस महानिदेशक, बिहार ने की, जिसमें सुरक्षा एजेंसियों और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लेकर सीमा सुरक्षा, खुफिया समन्वय और रेल मार्ग निगरानी को और मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया गया कि भारत-नेपाल सीमा से जुड़े रेल मार्गों पर निगरानी तंत्र को अधिक प्रभावी बनाया जाए ताकि संदिग्ध गतिविधियों, अवैध आवागमन, तस्करी और संगठित अपराध पर समय रहते नियंत्रण किया जा सके। अधिकारियों ने सीमा क्षेत्रों में चलने वाली रेलगाड़ियों, प्रमुख स्टेशनों और संवेदनशील मार्गों पर संयुक्त कार्रवाई की रणनीति पर विचार किया।

इस महत्वपूर्ण बैठक में पुलिस महानिदेशक, विशेष शाखा/अभियान बिहार, अपर पुलिस महानिदेशक विधि-व्यवस्था/ATS, अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे, अपर पुलिस महानिदेशक कमजोर वर्ग, संयुक्त निदेशक BD पटना, महानिरीक्षक-सह-प्रधान सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल हाजीपुर एवं गोरखपुर, मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल मालेगांव (गुवाहाटी), पुलिस महानिरीक्षक एवं उप-महानिरीक्षक SSB Frontier पटना,

पुलिस उप-महानिरीक्षक STF बिहार, पुलिस उप-महानिरीक्षक रेलवे बिहार, पुलिस अधीक्षक N.L.A. पटना, पुलिस अधीक्षक (B) विशेष शाखा बिहार, अधीक्षक NCB पटना, आयकर विभाग के अतिरिक्त निदेशक (अन्वेषण), ACIO IB पटना तथा सभी रेल पुलिस अधीक्षक शामिल हुए।
साथ ही महानिरीक्षक-सह-प्रधान सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल कोलकाता वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े और सीमा पार से रेल मार्गों पर होने वाली गतिविधियों के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए।
बैठक में विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय बढ़ाने, सूचना साझा करने की प्रणाली तेज करने और सीमावर्ती स्टेशनों पर संयुक्त जांच अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी तथा संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


भूमि विवाद के 6 मामलों की सुनवाई, 3 का ऑन-द-स्पॉट निस्तारण – Doorbeen News





