व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सोमवार को भाजपा का 47वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गांवों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों पर भाजपा का ध्वज फहराकर संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण का परिचय दिया। स्थापना दिवस के तहत आयोजित कार्यक्रमों में प्रखंड के तीनों मंडलों पूर्वी, पश्चिमी और उत्तरी के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

सभी मंडलों में कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाकर इस दिवस को विशेष रूप से मनाया। कार्यक्रम का नेतृत्व पश्चिमी मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार बबली, पूर्वी मंडल अध्यक्ष ललित कुमार झा एवं उत्तरी मंडल अध्यक्ष सरोज कुमार ने किया। इस अवसर पर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार बबली ने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और जनता का अटूट विश्वास है।

उन्होंने कहा कि पार्टी आज जिस मुकाम पर पहुंची है, उसमें कार्यकर्ताओं के निरंतर परिश्रम और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा की अहम भूमिका रही है। स्थापना दिवस के मौके पर घर-घर झंडा फहराने का अभियान पार्टी की जमीनी मजबूती को दर्शाता है।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से अपने घरों पर पार्टी का ध्वज लगाया और एक दूसरे को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।


इस मौके पर जिला मंत्री अनिल कुमार सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष माधव झा, आईटी सेल सह मीडिया संयोजक नवीन कुमार सिंह, शंभू झा, सरवन झा, गोपाल किशन, कैलाश पंडित, महेंद्र नारायण चौधरी, राहुल चौधरी, गुंजन सिंह, किरण बेदी झा, नंदकुमार सिंह, रमन कुमार, अमित कुमार, रमाकांत सिंह, मणि शंकर सिन्हा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाकर स्थापना दिवस मनाया । सभी ने एकजुट होकर पार्टी को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।


————————–———–
खाद की कालाबाजारी रोकने को कृषि विभाग सख्त, 20 प्रखंडों में छापेमारी दल करेगा निगरानी – Doorbeen News
खाद की कालाबाजारी रोकने को कृषि विभाग सख्त, 20 प्रखंडों में छापेमारी दल करेगा निगरानी





