भीषण गर्मी से निपटने की तैयारी तेज, मधुबनी में हुई विभागीय समीक्षा बैठक

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

मधुबनी : संभावित भीषण गर्मी, लू (हीट वेव) एवं सुखाड़ की स्थिति से निपटने को लेकर मंगलवार को अपर समाहर्ता (आपदा), मधुबनी संतोष कुमार की अध्यक्षता में डीआरडीए सभागार में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को आमजन के स्वास्थ्य, पेयजल, पशुधन एवं आवश्यक सेवाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

मौके पर जिले के सभी नगर निकायों को सार्वजनिक स्थलों पर पियाऊ की व्यवस्था करने तथा खराब चापाकलों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया। स्वास्थ्य विभाग को सभी अस्पतालों में लू से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए विशेष व्यवस्था करने, ओआरएस, आईवी फ्लूड एवं जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आवश्यकता पड़ने पर चलंत चिकित्सा दल तैनात करने को कहा गया।

उन्होंने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को खराब चापाकलों की शीघ्र मरम्मत कराने तथा जहां नल-जल की सुविधा नहीं है वहां टैंकरों के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही भूजल स्तर की नियमित समीक्षा करने को कहा गया।
शिक्षा विभाग को भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालयों का संचालन सुबह की पाली में कराने तथा सभी स्कूलों एवं परीक्षा केंद्रों में पेयजल एवं ओआरएस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। समाज कल्याण विभाग को सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर पेयजल व्यवस्था एवं लू से बचाव संबंधी जागरूकता सामग्री प्रदर्शित करने को कहा गया।

वहीं पशु संसाधन विभाग को पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था तथा बीमार पशुओं के लिए चिकित्सा दल तैयार रखने का निर्देश दिया गया। ग्रामीण विकास विभाग को मनरेगा के अंतर्गत जल संरचनाओं की खुदाई में तेजी लाने तथा कार्यस्थलों पर पेयजल और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

इसके अतिरिक्त परिवहन, श्रम संसाधन, पंचायती राज, ऊर्जा, पर्यावरण एवं अन्य संबंधित विभागों को भी लू से बचाव के लिए आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

अग्निशमन विभाग को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश देते हुए कहा गया कि भीषण गर्मी के दौरान आग लगने की घटनाओं की संभावना को देखते हुए विभागीय मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि जन-धन की क्षति को न्यूनतम किया जा सके।
बैठक में सभी विभागों को निर्देश दिया गया कि आमजनों को लू से बचाव के उपायों के बारे में व्यापक रूप से जागरूक किया जाए, ताकि संभावित जोखिमों को कम किया जा सके।

बैठक में अपर समाहर्ता मुकेश रंजन, अपर समाहर्ता राजेश कुमार, नगर आयुक्त उमेश भारती, पंचायत राज पदाधिकारी राकेश कुमार झा, सहायक आपदा पदाधिकारी रजनीश कुमार डीपीओ नमामि गंगे आनंद अंकित, डीपीओ आईसीडीएस ललिता कुमारी, नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

—————————— —————————

शिवाजीनगर में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया, कार्यकर्ताओं ने घर-घर फहराया पार्टी का ध्वज – Doorbeen News

शिवाजीनगर में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया, कार्यकर्ताओं ने घर-घर फहराया पार्टी का ध्वज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *