व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें
समस्तीपुर जिले के मथुरापुर 33 केवी लाइन में बुधवार 08 अप्रैल को रख-रखाव कार्य कराया जाएगा। इस कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक वारिसनगर, कल्याणपुर और खानपुर प्रखंड के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। बिजली विभाग ने पहले ही उपभोक्ताओं को सतर्क करते हुए जरूरी तैयारी कर लेने की अपील की है।
विद्युत आपूर्ति प्रमंडल समस्तीपुर द्वारा जारी सूचना के अनुसार 33 केवी मथुरापुर लाइन में तकनीकी रख-रखाव का कार्य निर्धारित किया गया है। इस कार्य के दौरान लाइन से जुड़े सभी फीडरों की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि रख-रखाव कार्य बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने और भविष्य में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

इस बिजली कटौती का सीधा असर वारिसनगर, कल्याणपुर प्रखंड तथा खानपुर प्रखंड के उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, घरेलू कार्य और छोटे व्यवसाय भी प्रभावित हो सकते हैं। विभाग ने लोगों से कहा है कि पानी का भंडारण पहले ही कर लें और बिजली से जुड़े जरूरी कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा कर लें।


अधिकारियों के अनुसार रख-रखाव कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। यदि किसी तकनीकी कारण से कार्य में देरी होती है तो आपूर्ति बहाली में थोड़ा समय लग सकता है।
दूरबीन न्यूज़ अपील करता है कि उपभोक्ता अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए समय रहते तैयारी कर लें।


–—————————————
खाद की कालाबाजारी रोकने को कृषि विभाग सख्त, 20 प्रखंडों में छापेमारी दल करेगा निगरानी – Doorbeen News
खाद की कालाबाजारी रोकने को कृषि विभाग सख्त, 20 प्रखंडों में छापेमारी दल करेगा निगरानी





