ताजपुर रोड में एक ई-रिक्शा चालक की बेरहमी से पिटाई पर हुआ जमकर बवाल

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

समस्तीपुर शहर के भोला टॉकीज चौक के निकट ताजपुर रोड में एक ई-रिक्शा चालक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। बताया जा रहा है कि होटल के सामने वाहन लगाने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद होटल कर्मियों ने चालक के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद ई-रिक्शा चालकों में भारी आक्रोश फैल गया।

बड़ी संख्या में चालक एकजुट होकर होटल के सामने पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

इधर, स्थानीय लोगों की मदद से घायल ई-रिक्शा चालक को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जख्मी की पहचान दुधपुरा मोहल्ला निवासी राजू साह के रूप में हुई है। पीड़ित राजू साह ने भोला टॉकीज चौक स्थित होटल के कर्मियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

स्क्रैप निस्तारण व कोच होल्डिंग में रिकॉर्ड वृद्धि, संसाधनों का बेहतर उपयोग, ECR में प्रथम स्थान, यात्री संतुष्टि में बड़ी बढ़त – Doorbeen News

स्क्रैप निस्तारण व कोच होल्डिंग में रिकॉर्ड वृद्धि, संसाधनों का बेहतर उपयोग, ECR में प्रथम स्थान, यात्री संतुष्टि में बड़ी बढ़त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *