जिला गंगा समिति द्वारा गंगा स्वच्छता एवं जल महोत्सव पखवाड़ा का किया गया आयोजन

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

जिला गंगा समिति द्वारा गंगा स्वच्छता एवं जल महोत्सव पखवाड़ा का किया गया आयोजन

Doorbeen News Desk:  जिला गंगा समिति द्वारा गंगा स्वच्छता पखवाड़ा एवं जल महोत्सव पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन जी एम आर डी महाविद्यालय मोहनपुर में किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ विधान चंद्र भारती,जिला परियोजना पदाधिकारी जिला गंगा समिति नीरजेश कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद पटोरी अजय कुमार,एन एस एस जिला नोडल अधिकारी डॉ लक्ष्मण यादव, प्रो सुनील कुमार, प्रो संतोष कुमार, डॉ सुनील कुमार, स्वयंसेवक रजनीश कुमार स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन 16 मार्च से 31 मार्च तक किया जाना है।

जिसमें विभिन्न गतिविधि को आयोजित करना है।कार्यक्रम में जल अर्पण,ज्ञान प्रतियोगिता (चित्रकला,क्विज,रंगोली), स्वच्छता हेतु शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें एन एस एस के स्वयंसेवक,कॉलेज के सैकड़ों छात्र छात्राएं ने भाग लिया। युवाओं ने कार्यक्रम में जल संरक्षण एवं नदी संरक्षण पर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आम जनमानस को जागरूक किया। ज्ञान प्रतियोगिता के चित्रकला में प्रथम स्थान पिंकी, द्वितीय स्थान लिशु, तृतीय स्थान अभिषेक कुमार गुप्ता,क्विज प्रतियोगिता के प्रथम हिमांशु,द्वितीय काजल, तृतीय सुधांशु एवं रंगोली प्रतियोगता में प्रथम पिंकी, द्वितीय बबली, तृतीय अंकित स्थान प्राप्त किया।सभी अव्वल प्रतिभागी को मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।बबलू, आदर्श, पिंकी, मुस्कान इत्यादि युवाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *