अनुसूचित जाति के मछुआरा एवं संभावना लाभार्थियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला -सह-जागरूकता कार्यकम

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

अनुसूचित जाति के मछुआरा एवं संभावना लाभार्थियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला -सह-जागरूकता कार्यकम

Doorbeen News Desk:  नवनिर्मित डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के सभागार में दरभंगा जिले के अनुसूचित जाति के मछुआरा एवं संभावना लाभार्थियों के लिए”एक दिवसीय कार्यशाला-सह-जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन श्री अनुपम कुमार, जिला मत्स्य पदाधिकारी, दरभंगा, डॉ.समरेन्द्र बहादुर सिंह, पशु शल्य चिकित्स्क एवं  रौबिन कुमार, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, दरभंगा के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

जिला मत्स्य पदाधिकारी, दरभंगा ने अपने सम्बोधन में बताया कि एक दिवसीय कार्यशाला-सह-जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति मछुआरा एवं संभावना लाभार्थियों को केंद्र सरकार द्वारा मात्स्यिकी विकास हेतु एवं कार्यान्वित कार्यकमों यथा PMMSY, PM-MKSSY, FIDF आदि योजनाओं के संबंध में जागरूक करना है, ताकि वे इन योजनाओं का समुचित लाभ उठा सके।
साथ ही उनकी भागीदारी कार्यान्वित योजनाओं में सुनिश्चित हो सके।

इस योजना के सफल कियान्वयन से रोजगार के नये अवसर सृजित होगा,लाभार्थियों के वार्षिक आय में अभिवृद्धि होगी तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हो सकेगा।

कार्यक्रम में जिला मत्स्य कार्यालय के सभी मत्स्य प्रसार पदाधिकारी,सभी मत्स्य विकास पदाधिकारी सहित सैकड़ों अनुसूचित जाति वर्ग के मत्स्य कृषकों एवं मछुआरों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *