व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व के मद्देनजर किया गया विधि-व्यवस्था की उच्च स्तरीय समीक्षा
doorbeen News Desk: समाहरणालय सभाकक्ष, समस्तीपुर में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी रामनवमी और ईद पर्व को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिले में शांति, आपसी सौहार्द और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिए।


सघन गश्ती एवं निगरानी: सभी थाना क्षेत्रों में इंटेंसिव पेट्रोलिंग (Saghan Gasti) बढ़ाने और संवेदनशील स्थलों पर विशेष पैनी नजर रखने का निर्देश दिया गया।
इंटेलिजेंस इनपुट: असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु सूचना तंत्र (Intelligence Input) को और अधिक सक्रिय करने एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
इसके अतिरिक्त सभी अनुमंडल पदाधिकारी (SDO), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO), प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) एवं थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें आयोजित करने और स्थानीय स्तर पर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया।

भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त बल की प्रतिनियुक्ति और आवश्यक बुनियादी व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करने की बात कही गई। समीक्षा बैठक में सूर्य प्रताप सिंह, उप विकास आयुक्त, समस्तीपुर, ब्रजेश कुमार, अपर समाहर्ता, समस्तीपुर, राजेश सिंह, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), दिलीप कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, समस्तीपुर सदर,
श्री संजय कुमार पांडे, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, समस्तीपुर, इसके अतिरिक्त, मुख्यालय के अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी समाहरणालय सभाकक्ष में उपस्थित रहे, जबकि सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी (SDO, BDO, CO एवं थानाध्यक्ष) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने-अपने कार्यालयों से बैठक में सम्मिलित हुए।







