पटना और थावे के मध्य एक नई फास्ट पैसेंजर का परिचालन

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

पटना और थावे के मध्य एक नई फास्ट पैसेंजर का परिचालन

Doorbeen News Desk: यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पटना और थावे के मध्य दिनांक 15.03.2026 से एक नई ट्रेन 55515/55516 पटना-थावे-पटना फास्ट पैसेंजर का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है । इस नई ट्रेन का परिचालन पाटलिपुत्र-दीघवारा के रास्ते किया जाएगा । इस नई ट्रेन में सामान्य श्रेणी के 22 कोच एवं एसएलआरडी के 02 कोच सहित कुल 24 कोच होंगे ।

दिनांक 15.03.2026 से प्रतिदिन गाड़ी सं. 55515 पटना-थावे फास्ट पैसेंजर पटना जं. से 12.10 बजे खुलकर 12.13 बजे फुलवारीशरीफ, 12.40 बजे पाटलिपुत्र, 12.52 बजे दीघाब्रिज हाल्ट, 13.50 बजे दीघवारा, 14.55 बजे गोल्डिनगंज सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 19.00 बजे थावे पहुंचेगी ।

वापसी में गाड़ी सं. 55516 थावे-पटना फास्ट पैसेंजर थावे से प्रतिदिन 20.05 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 00.40 बजे गोल्डिनगंज, 01.00 बजे दिघवारा, 01.55 बजे दीघाब्रिज हाल्ट, 02.05 बजे पाटलिपुत्र एवं 02.25 बजे फुलवारीशरीफ रुकते हुए 03.20 बजे पटना जं. पहुंचेगी ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *