व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
पहल : ड्रोन सर्वे से प्राप्त इनपुट के आधार पर मुजफ्फरपुर व दरभंगा जंक्शन पर बनेगा स्थायी यात्री होल्डिंग एरिया
Doorbeen News Desk: अधिक भीड़ के कारण मुजफ्फरपुर व दरभंगा जंक्शनों पर होने वाली भगदड़ की स्थिति को रोकने के लिए राइट्स ने मंगलवार को समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम के समक्ष प्रेजेंटेशन दिया। राइट्स ने जंक्शन के अलग-अलग सर्कुलेटिंग एरिया में बनने वाले स्थायी यात्री होल्डिंग एरिया के बारे में डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा को जानकारी दी। बताया गया कि उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर व दरभंगा जंक्शन पर क्राउड मैनेजमेंट प्लान निर्माण के लिए रेल इंडिया टेकनिकल एंड इकॉनोमी सर्विस (राइट्स) को अधिकृत किया गया है।

15 जनवरी से मुजफ्फरपुर जंक्शन पर हुए सर्वे के इनपुट से डीआरएम को अवगत कराया गया। तीन दिनों तक चलने वाले प्रथम चरण के सर्वे में रोजाना जंक्शन पर आवाजाही करने वाले यात्रियों की संख्या की गिनती की गई। बताया गया कि अब राइट्स के प्रतिनिधि मुजफ्फरपुर जंक्शन का ड्रोन सर्वे करेंगे। इस दौरान भीड़ इक्कठ्ठा होने वाले जगहों पर चिन्हित किया जाएगा। साथ ही ड्रोन सर्वे में सबसे अधिक भीड़ वाले गेटों, टिकट काउंटरों, फुट ओवरब्रिजों व प्लेटफॉमों के अलावा सर्कुलेटिंग एरिया को चिन्हित किया जाएगा। प्रजेंटेशन सुनने के बाद डीआरएम ने राइट्स के प्रतिनिधियों को आने वाले बीस वर्षों तक के लिए क्राउड

मैनेजमेंट प्लान बनाने का निर्देश दिया। भीड़ के अनुपात में स्थायी होल्डिंग एरिया व क्राउड मैनेजमेंट प्लान तैयार करने को कहा। फुटफॉल के सर्वे के बाद जंक्शन पर मौजूद इंफ्रास्ट्रक्चर व फुटफॉल के अनुसार जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में राइट्स ड्रोन सर्वे करेगी। भीड़भाड़ वाले रूटों व टाइम में अतिरिक्त ट्रेनों का परिचालन, सभी प्लेटफार्म की अंडरग्राउंड कनेक्टिविटी होगी व मल्टी मॉडल हब की सीधा कनेक्टिविटी, आवश्यकतानुसार स्टेशन भवन, प्रवेश एवं निकास द्वार, कॉनकोर्स, सर्कुलेटिंग एरिया व पार्किंग सुविधाएं विकसित होंगी। बैठक में एडीआरएम सन्त्री सिन्हा व सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति समेत कई अधिकारी थे।







