SDM ने गैस आपूर्ति को ले बुलायी बैठक, दिया सख्त निर्देश, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

व्हाट्सएप से यहां क्लीक कर जुड़े

SDM ने गैस आपूर्ति को ले बुलायी बैठक, दिया सख्त निर्देश, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

Doorbeen News Desk: अनुमंडल पदाधिकारी  दिलीप कुमार के द्वारा मध्य पूर्व में युद्ध की स्थिति के कारण द्रवित पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) की आपूर्ति में संभावित बाधा को देखते हुए सभी गैस एजेंसी के संस्थापक एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की गई।

बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने गैस एजेंसी को निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा गैस आपूर्ति की व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखी जाए। एल पी जी वितरण में फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व की ही नीति का अनुपालन हो । साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता और नियमितता बनाए रखते हुए उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं का समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।

अनुमंडल पदाधिकारी  दिलीप कुमार ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है तथा गैस आपूर्ति से संबंधित किसी भी संभावित समस्या से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने आम उपभोक्ताओं से अपील की कि वे किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और घबराहट में अनावश्यक रूप से गैस का भंडारण न करें। गैस एजेंसी एवं वितरकों के द्वारा आम जनता के घर तक निर्बाध रूप से गैस सिलेंडर पूर्व की ही तरह उपलब्ध करवाई जाती रहेगी ।

प्रशासन द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक समन्वय बनाए रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *