व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
IMA का 15वां जिला कॉन्फ्रेंस 2026 का 01 मार्च को होगा आयोजन
Doorbeen News Desk: स्थानीय आयोजन समिति (Organising Committee) आईएमए, समस्तीपुर के तत्वाधान में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी में “15th DISTICI IMA CONFERENCE 2026 (15th DIMACON-2026)” का आयोजन दिनांक 1 मार्च 2026 को रेड वेलवेट होटल एवं रिसॉर्ट, समस्तीपुर में किया जा रहा है। इस वर्ष DIMACON मुख्यतः आंतरिक रोग, शल्य चिकित्सा अस्थिरोग एनेस्थीसिया, GI SURGERY, ENT, स्त्री रोग एवं रेडियोलॉजी से संबंधित नवीनतम चिकित्सकीय प्रगति पर केंद्रित रहेगा।
इस सम्मेलन का उद्घाटन पूर्व IMA नेशनल प्रेसिडेंट डॉ. सहजानंद प्रसाद सिंह के कर कमलों द्वारा एवं साइंटिफिक प्रोग्राम का उद्द्घाटन प्रख्यात चिकित्सक पद्मश्री डॉ. (प्रो.) विजय प्रकाश द्वारा किया जाएगा। IMA (बिहार) के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे, जिनमें डॉ. आशुतोष शरण (President, IMA Bihar) डॉ. दिनेश कुमार (Secretary, IMA Bihar) डॉ. (कैप्टन) विजय शंकर सिंह, डॉ. एल. एम. सिंह, एवं अन्य गणमान्य चिकित्सक शामिल होंगे।

इस कॉन्फ्रेंस में देश के विभिन्न भागों से आए अनुभवी एवं युवा चिकित्सक अपने शोध-पत्रों एवं नवीनतम चिकित्सकीय जानकारियों को साझा करेंगे। प्रस्तावित फैकल्टी / रिसोर्स पर्सन्स डॉ. अरुण कुमार सिंह – MS, MCh (Pediatric Surgery) डॉ. विनोद कुमार सिंह MD (Pediatrics), Neonatology पद्मश्री डॉ. विजय प्रकाश – DM (Medicine), Former Professor, PMCH, Patna डॉ. आसिता श्रीवास्तव MS (Obs & Gynae),

Fetal Medicine Expert डॉ. साकेत कुमार – MS, MCh (Gastro Surgery), Addl. Prof., IGIMS Patna डॉ. अमित कुमार MD (Medicine), Addl. Prof., IGIMS Patna डॉ. निवेदिता नारायण DNB (ENT) डॉ. अमित कुमार सिन्हा – DNB (Ortho), FNB (Arthroplasty), Big Apollo Hospital, Patna ने सहमति दी है। स्थानीय आयोजन समिति (Organising Committee) डॉ. निशांत – Organising Secretary डॉ. हेमंत कुमार सिंह ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन डॉ. जी. सी. करन – President, IMA Samastipur, डॉ.ए के आदित्य -Secretary IMA Samastipur,
एवं वरीय सदस्यः डॉ. डी. के. मिश्रा, डॉ. ए. सी. सिन्हा, डॉ. डी. एस. सिंह, डॉ. आर एन सिंह, डॉ. शबनम गुप्ता, डॉ. महेश कुमार ठाकुर, डॉ. रजनी कांत, डॉ. निलेश कुमार डॉ. विवेक कुमार आदि ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया एवं आश्वस्त किया कि समस्त वरिष्ठ एवं कनिष्ठ चिकित्सकों के सहयोग से इस वैज्ञानिक सम्मेलन को सफल बनाने हेतु आयोजन समिति पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।






