व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
खुद को जिंदा साबित करने के लिए सीएससी का चक्कर लगा रहे वृद्ध लोग, लाइफ सर्टिफिकेट नहीं देने पर एक लाख लोगों का हो सकता पेंशन बंद
Doorbeen News desk: सामाजिक सुरक्षा को कोषांग के द्वारा विभिन्न लाभुकों को पेंशन की राशि मिलती है। इसके लिए लाभुकों को अपने जिंदा होने का प्रमाण पत्र देना पड़ता है प्रखंड में खोले गए कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर जाकर कहना पड़ता है कि मैं जिंदा हूं, उसके बाद उन्हें प्रमाण पत्र जारी कर केवाईसी अपडेट किया जाता है। इसके बाद विभाग से पेंशन की राशि मिलेगी, अन्यथा केवाईसी नहीं करने पर विभाग, लाभुक को मृत समझ कर पेंशन बंद कर देगी। इसके लिए लाभुक को सीएससी केंद्र का चक्कर लगाना पड़ता है। इसमें कई प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है। वही ब्लॉक पर जाते हैं तो न अधिकारी मिलते हैं, ना कर्मी। इस उमर में घण्टों इंतजार करना होता है।
-:सीएससी पर होती है परेशानी:- सीएससी का सर्वर डाउन, लाभार्थियों का आधार से बायोमेट्रिक अपडेट नहीं, बैंक में लाभार्थियों का आधार व बैंक पासबुक में समानता नहीं रहने एवं प्रखंड स्तर पर प्रशासनिक उदासीनता, आधार से खाता लिंक नहीं होना, नाम व जन्म तिथि में अंतर, बैंक खाता संख्या में गलती के कारण वृद्धापेंशन, विधवा पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन से जुड़े लाइफ सर्टिफिकेट देना पड़ता है। समस्तीपुर जिले में लगभग एक लाख लाभार्थियों का लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट नहीं हो रहा है। इस वजह से इनकी पेंशन पर संकट उत्पन्न हो गया है। वंचित लाभुक खुद को “जिंदा” साबित करने के लिए प्रखंड और जिला कार्यालयों का चक्कर लगा रहे हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, जिले में लगभग पाँच लाख लोग पेंशन योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। इनमें से लगभग चार लाख लाभार्थियों ने बायोमेट्रिक अपडेट सहित जीवन प्रमाणीकरण करा लिया है, जबकि अब भी लगभग एक लाख लाभार्थियों का सत्यापन लंबित है।

-: कॉमन सर्विस सेंटर पर निशुल्क है सेवा:-समाज कल्याण विभाग के सहायक निदेशक साक्षी ने कहा कि जिन लाभार्थियों का अब तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं हो पाया है, वे अविलंब अपनी प्रक्रिया पूरी करा लें। जो भी लाभुक हैं, वह अपने निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर पर निशुल्क जीवित प्रमाण पत्र दे सकते हैं। उनका केवाईसी अपडेट नहीं होने की स्थिति में पेंशन पाने में परेशानी होगी। उन्होंने कहा कि यदि जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराया गया तो संबंधित लाभार्थियों की पेंशन राशि अस्थायी रूप से बंद की जा सकती है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों का सत्यापन लंबित है, वे अपना आधार कार्ड और बैंक खाता विवरण लेकर जिले के किसी भी सीएसपी केंद्र पर जाकर जीवन प्रमाणीकरण करवा सकते हैं।

लाभार्थी बोले : सीएससी केंद्र पर जाने में होती परेशानी:- समस्तीपुर ब्लॉक पर आवेदन लेकर पहुंची काशीपुर की मुन्नी देवी ने बताया कि उन्हें विधवा पेंशन के लिए आवेदन जमा करना है। पिछले 8 वर्षों से वह परेशान है किंतु उन्हें पेंशन आज तक नहीं मिला है। समस्तीपुर ब्लॉक पर पेंशन का आवेदन जमा करने आई, उन्होंने बताया कि फॉर्म भरने में काफी समस्या आती है। किन्ही के द्वारा फॉर्म भराया जाता है। उसके बाद जमा कर दिया जाता है लेकिन विभाग द्वारा रिजेक्ट कर दिया जाता है। वही कल्याणपुर की रामदुलारी देवी ने बताया कि उन्हें पेंशन मिलता है, किंतु इसके लिए हर साल लाइफ सर्टिफिकेट देना पड़ता है। सीएससी केंद्र पर जाकर केवाईसी अपडेट करना पड़ता है। इसमें उन्हें काफी परेशानी होती है, उन्हें अब आंख का बायोमेट्रिक देना पड़ता है। उन्होंने बताया कि उम्र अधिक होने हो जाने कारण जाने आने में काफी परेशानी होती है।







