व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
समस्तीपुर में आया भूकंप! मच गया हड़कंप, जैसे लगा सच में आया भूकंप, किया मॉक ड्रील
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर के पटेल मैदान में सुबह के ठीक 8 बजकर 30 मिनट। सायरन की तेज आवाज से गूंज उठा समस्तीपुर…समाहरणालय परिसर में अफरा-तफरी…लोग इधर-उधर भागते नजर आए… पहली नजर में लगा मानो भूकंप ने जोरदार दस्तक दे दी।
लेकिन यह किसी असली आपदा का मंजर नहीं… बल्कि 8.0 तीव्रता के संभावित भूकंप से निपटने के लिए जिला प्रशासन का मेगा मॉक ड्रिल था।
सायरन बजते ही पूरा प्रशासनिक तंत्र अलर्ट मोड में आ गया… समाहरणालय भवन को भूकंप का केंद्र मानते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया…बताया गया कि भूकंप के झटकों से बिजली का शॉर्ट सर्किट हुआ।

कुछ लोग घायल हो गए…तो कुछ के मलबे में दबे होने की सूचना मिली। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने तुरंत आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की।
एनडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीमों ने घायलों को बाहर निकाला… स्ट्रेचर पर लादकर एंबुलेंस तक पहुंचाया गया।
ऐसे ही बलिराम भगत महाविद्यालय के छात्रावास में भी देखने को मिली वहां भी रेस्क्यू टीम लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकलते हुए नजर आए और जो घायल हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया सिनेमा हॉल की भी वही तस्वीर नजर आई सड़कों पर मानो एम्बुलेंस की रैली निकाल गई हो। इस दौरान समस्तीपुर के सिविल सर्जन खुद सक्रिय दिखे।







