जिला कृषि विभाग के द्वारा दो दिवसीय मेला का आयोजन, एडीएम ने किया उद्घाटन

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

जिला कृषि विभाग के द्वारा दो दिवसीय मेला का आयोजन, एडीएम ने किया उद्घाटन

Doorbeen News Desk: संयुक्त कृषि भवन, बाजार समिति, मथुरापुर, समस्तीपुर में दो दिवसीय जिला स्तरीय द्वितीय किसान मेला-सह-उद्यान प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन एडीएम ब्रजेश कुमार, डीएओ डॉ सुमीत सौरभ, उप निदेशक सुरेन्द्र कुमार भारती, आत्मा निदेशक गंगेश चौधरी, उप परियोजना निदेशक, आत्मा सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम में जिले विभिन्न प्रखंडों से प्रगतिशील किसान के द्वारा अपने उत्कृष्ट उत्पाद का प्रदर्शनी भी लगाया गया। कृषि से संबंधित निजी कम्पनी के द्वारा भी मेला में अपना-अपना स्टॉल लगाया गया।

सहाययक निदेशक (शष्य), प्रक्षेत्र, संतोष कुमार, सहायक निदेशक, रसायनज्ञ अमित कुमार,  सहायक निदेशक, पौधा संरक्षण राजीव कुमार रजक, अनुंडल कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, रोसड़ा के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम का संचालन मारूत नंदन शुक्ला, एटीएम, ताजपुर के द्वारा किया गया। जिले के 20 ब्लॉक से लगभग छह सौ किसानों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *