व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
समस्तीपुर सदर अस्पताल के अनुपस्थित डॉक्टरों पर होगी अनुशासनात्मक कारवाई!
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर सदर अस्पताल के चिकित्सकों को के साथ सिविल सर्जन डॉ राजीव कुमार के द्वारा बैठक की जाएगी। जिसमें सदर अस्पताल की व्यवस्था को लेकर बैठक में डॉक्टर को दिशा निर्देश दिए जाएंगे। इसके लिए सभी डॉक्टरों को बैठक में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। अन्यथा बैठक से अनुपस्थित डॉक्टर पर अनुशासनात्मक में कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले में सदर अस्पताल समस्तीपुर डीएस डॉ गिरीश कुमार ने अस्पताल में कार्यरत सभी चिकित्सा पदाधिकारी / विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी, विशेषज्ञ महिला चिकित्सा पदाधिकारी दंत चिकित्सा पदाधिकारी एवं आयुष चिकित्सा पदाधिकारी को आदेशित किया जाता है कि 21 फरवरी को समय 01:00 बजे अप्राह्न में सिविल सर्जन कार्यालय प्रकोष्ठ में बैठक आयोजित किया गया है। जिसमें सभी पदाधिकारी ससमय भाग लेना सुनिश्चित करें। भाग नहीं लेने पर उनपर अनुशासनात्मक कारवाई कि जाएगी।


बता दे की समस्तीपुर में सिविल सर्जन डॉ राजीव कुमार ने पिछले दिनों योगदान दिया है। योगदान के बाद उन्होंने सदर अस्पताल का मुआयना किया। जिसमें खामियां मिली। मिले फीडबैक में अस्पताल के अधिकांश डॉक्टर बहुत कम ड्यूटी करते हैं, हालांकि उनका नाम रोस्टर पर रहता है।
लेकिन हकीकत में डॉक्टर गायब रहते हैं। खासकर संध्याकालीन ओपीडी में अधिकांश डॉक्टर नदारत रहते हैं, जिसके कारण मरीजों को परेशानी होती है। यही सब स्थिति को समझने के लिए सभी डॉक्टरों की बैठक बुलाई गई है। बैठक में निर्णय के बाद डॉक्टर अस्पताल में रहते हैं या फिर पहले की तरह ही स्थिति रहती है, इसका पता तो समय देगा।






