मुक्तापुर रेल गुमटी पर ऑवरब्रीज निर्माण शुरू करने की मांग को लेकर होगा निर्णायक संघर्ष

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

मुक्तापुर रेल गुमटी पर ऑवरब्रीज निर्माण शुरू करने की मांग को लेकर होगा निर्णायक संघर्ष

Doorbeen News Desk: मुक्तापुर रेल गुमटी पर ऑवरब्रीज निर्माण कार्य शुरू करने, माधुरी चौक स्थित चिल्ड्रेन पार्क का जीर्णोद्धार करने, दूधपूरा स्थित हवाई अड्डा का जीर्णोद्धार कर चालू करने, अटेरन चौक स्थित रेल गुमटी पर ऑवरब्रीज को मंजूरी देने आदि मांगों को लेकर इस सप्ताह के अंत में डीआरएम एवं जिलाधिकारी से प्रतिनिधिमंडल मिलने एवं होली बाद निर्णायक संघर्ष शुरू करने का निर्णय मंगलवार को माधुरी चौक स्थित राधे-कृष्ण मंदिर में रेल विकास-विस्तार मंच एवं जिला विकास मंच के संयुक्त बैठक में लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता मंच के वरीय सदस्य शंकर प्रसाद साह ने किया। संचालन मंच के संयोजक शत्रुघ्न राय पंजी ने किया। बैठक में अरूण कुमार राय, जीबछ पासवान, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, राजेंद्र राय, पिंकू पासवान, रामलाल राम, रामदयालू महतो, राम विनोद पासवान, राकेश कुमार ठाकुर, शाहीद हुसैन, मनोज कुमार राय, सुधीर प्रसाद गुप्ता, विश्वनाथ सिंह हजारी, नंदू महतो, रंभू राय, डोमन राय, संतोष कुमार निराला आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

अपने संबोधन में संयोजक शत्रुघ्न पंजी ने कहा कि रेल विकास-विस्तार मंच एवं जिला विकास मंच जिला हित में लगातार संघर्षरत रहीं है। मंच ने संघर्ष के माध्यम से सरकार एवं अधिकारियों के ध्यानाकर्षण के जरिए अनेकों कार्य करवाने में सफलता पाई है। उन्होंने मंच का जिला के विकास, विस्तार, समस्या मुक्त एवं खुशहाली के लिए संघर्ष जारी रखने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *