समस्तीपुर शहर में अस्पताल में जख्मी की मौत पर आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, पुलिस से हुई झड़प, कई किमी में जाम

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

समस्तीपुर शहर में अस्पताल में जख्मी की मौत पर आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, पुलिस से हुई झड़प, कई किमी में जाम

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर में शव के साथ सड़क जाम मामले में नगर व मुफसिल थानाध्यक्ष सहित भारी संख्या में पुलिस बल जाम स्थल पर पहुँची। लोगों को समझने बुझाने का किया जा रहा प्रयास। वही जाम स्थल पर आक्रोशित लोगों द्वारा आगजनी भी किया गया। जाम के कारण पटना दरभंगा मुख्य सड़क मार्ग पर कई किलोमीटर तक लगा हैं कुछ घंटों से भीषण जाम।

लोगों को समझाने गई पुलिस के साथ लोगों की झड़प हो गई। लोग पुलिस की बात सुनने को तैयार नही थे। नतीजतन सड़क जाम जारी है। वही सड़क पर आगजनी भी की गई। जिस कारण मुख्य सड़क के दोनों ओर कई किलोमीटर तक जाम लगी है।  मामला मुफसिल थाना क्षेत्र के आदर्श नगर मुहल्ला, भुइधारा से जुड़ा हुआ हैं जहाँ मिली जानकारी के अनुसार 13 फरवरी को घर के समीप पेशाब करने के विवाद में दो लोगों में विवाद हुआ था।

जिसमें एक व्यक्ति के द्वारा मृतक के सिर पर पत्थर से वार कर दिया गया था, घायल का इलाज समस्तीपुर शहर के बाद पटना में किया गया। जहाँ आज ईलाज के दौरान घायल व्यक्ति का मौत हो गया था। जिसका शव समस्तीपुर आने के बाद सड़क पर रखकर आक्रोश व्यक्त किया जा रहा हैं। इसके बाद लोगों ने शव के साथ सड़क जाम कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *