ईडन पब्लिक स्कूल परिसर में धूमधाम से हुआ मातृ-पितृ पूजन समारोह

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

ईडन पब्लिक स्कूल परिसर में धूमधाम से हुआ मातृ-पितृ पूजन समारोह

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। ईडन पब्लिक स्कूल बलभद्रपुर दुधपुरा के प्रांगण में मातृ-पितृ पूजन समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक ब्रजकिशोर कुमार ने अपने पिता के चरण पखार कर, विधिवत पूजन व आरती के साथ किया।

इसके पश्चात विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने माता-पिता का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पूरा परिसर भक्ति एवं भावनात्मक वातावरण से सराबोर रहा। बच्चों ने पुष्प अर्पित कर माता-पिता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की, वहीं कई अभिभावकों की आंखें भावुक हो उठीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक ब्रज किशोर कुमार ने कहा कि मातृ-पितृ पूजन का उद्देश्य बच्चों में संस्कार, सम्मान और पारिवारिक मूल्यों की भावना को मजबूत करना है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ सामाजिक संस्कार भी सुदृढ़ होते हैं।


समारोह में अमित कुमार वर्मा, डॉ मिथिलेश कुमार, गणेश कुमार वर्मा, रामसागर दास, चंदन कुमार, रूपम कुमारी, शाहिना प्रवीण, रुखसार परवीन, गुलनाज परवीन, सिमरन कुमारी, अमित कुमार, राजेश कुमार सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में सभी के लिए प्रसाद वितरण किया गया और कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *