जिला अस्पताल समस्तीपुर में PLC-3 (STAR) बिहेवियरल चेंज वर्कशॉप का आयोजन

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए क्लीक करें

जिला अस्पताल समस्तीपुर में PLC-3 (STAR) बिहेवियरल चेंज वर्कशॉप का आयोजन

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। सदर अस्पताल समस्तीपुर एवं पिरामल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आज PLC-3 (STAR) बिहेवियरल चेंज वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। इस माह की कार्यशाला का विषय “Inter Departmental Collaboration” रहा।

इससे पूर्व STAR श्रृंखला के अंतर्गत सुरक्षा (Safety), विश्वास (Trust), जवाबदेही (Accountability) और सम्मान (Respect) जैसे विषयों पर कार्यशालाएं आयोजित की जा चुकी हैं।

कार्यक्रम का उद्घाटन उपाधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार, डॉ. अशुतोष कुमार, डॉ. आर. पी. मंडल, डॉ. सात्विक सौरभ, डॉ. प्रज्ञा प्रियदर्शिनी, जिला योजना समन्वयक डॉ. आदित्यनाथ झा, उपस्थित चिकित्सा पदाधिकारियों एवं विभागीय इंचार्ज द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।

अपने संबोधन में उपाधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार ने कहा कि विभागों के बीच बेहतर समन्वय और टीमवर्क से ही खुशहाल कार्यस्थल बनता है, और वही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की नींव है।

इस अवसर पर डॉक्टर, स्टाफ नर्स इंचार्ज एवं स्टाफ नर्स सहित कुल 26 प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता की। पिरामल फाउंडेशन की टीम ने पूरे उत्साह और सहभागिता के साथ कार्यशाला का संचालन किया।

वर्कशॉप के दौरान वीडियो, गतिविधियों और समूह चर्चा के माध्यम से Inter Departmental Collaboration की अवधारणा को व्यावहारिक उदाहरणों के साथ प्रस्तुत किया गया। Sociometric Activity के अंतर्गत प्रतिभागियों ने सकारात्मक एवं नकारात्मक व्यवहारों की पहचान कर आपसी समन्वय को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

सदर अस्पताल समस्तीपुर में सुरक्षित, सहयोगात्मक और खुशहाल कार्यस्थल विकसित करने की दिशा में पिरामल फाउंडेशन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार ने पिरामल फाउंडेशन की टीम की सराहना की।

PLC चर्चाओं के माध्यम से प्रत्येक माह एक नए विषय पर संवाद कर अस्पताल को और अधिक सुरक्षित, सहयोगात्मक एवं खुशहाल कार्यस्थल बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी हैं।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *