व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
समस्तीपुर भोला टॉकीज रेलवे गुमती पर चल रहे निर्माण कार्य को लेकर एसडीओ ने किया निरीक्षण
doorbeen News Desk: अनुमंडल पदाधिकारी सदर, समस्तीपुर दिलीप कुमार द्वारा भोला टॉकीज गुमटी पर निर्माणाधीन आरओबी (रेल ओवर ब्रिज) के कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कार्यदायी एजेंसी को निर्माण कार्य को गुणवत्ता मानकों के अनुरूप एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया।
श्री कुमार ने कहा कि आरओबी के निर्माण से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा आमजन को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। उन्होंने कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था,


ट्रैफिक प्रबंधन तथा आम नागरिकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश भी दिया।
समीक्षा के क्रम में लंबित बिंदुओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने एवं आपसी समन्वय से कार्य में तेजी लाने पर जोर दिया गया। अनुमंडल प्रशासन द्वारा निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग जारी रहेगी।







