मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत सुरक्षित शनिवार का आयोजन

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत सुरक्षित शनिवार का आयोजन

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत सुरक्षित शनिवार का आयोजन नोडल शिक्षिका बीवी शकीला रहमान एवं खुशबू राय के द्वारा आयोजित किया गया।

इस अवसर पर छात्रा अदिति ने व्यायाम, शिक्षक यशवंत चौधरी ने सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी, छात्रा स्नेहा और साथी ने समूह गायन, बाल संसद की प्रधानमंत्री शालिनी कुमारी, मंत्री नव्या कुमारी और विधांशु के द्वारा बौद्ध गया, राजगीर और नालंदा महाविहार के शैक्षणिक और पर्यावरणीय भ्रमण का संस्मरण सुनाकर अपने बिहार के महान धरोहरों पर गर्व करने हेतु प्रेरित किया।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने विस्तार से भूकंप से बचाव के बारे में बताया और कहा कि भूकंप के दौरान अपनी सुरक्षा के लिए नीचे झुकें,ढकें और पकड़ें तकनीक को अपनाना चाहिए।उन्होंने भूकंप के दौरान और भूकंप के बाद की सावधानियां, क्या करें, क्या ना करें आदि के बारे में जानकारी दी।

विभाग के निदेशक अनुसार हर शनिवार एक रोचक नवाचार के तहत बैग़लेस शनिवार अंतर्गत फरवरी माह में “मैं हूं साहित्यकार “डोमेन पर गतिविधियों का आयोजन किया गया।आज यूनिसेफ बिहार के सेल्फ एस्टीम बेस्ट लाइफ स्किल प्रोग्राम के फेज टू के तहत

फील्ड फैसिलेटर राजू कुमार, आशुतोष कुमार,नोडल शिक्षिका खुशबू राय के द्वारा छः कहानियों पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर बाल संसद, मीना मंच, यूथ क्लब एवं इको क्लब के सदस्य, शिक्षक शिक्षिका और छात्र छात्राओं ने भरपूर सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *