22 सूत्री मांगों के लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने किया CS कार्यालय का घेराव

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

22 सूत्री मांगों के लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने किया CS कार्यालय का घेराव

Doorbeen News Desk: बिहार चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ बिहार , पटना के आह्वाहन पर बिहार चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला शाखा समस्तीपुर के बैनर तले 22सूत्री मांगो के समर्थन में महा संघ स्थल से सैकड़ो की संख्या में चिकित्सा कर्मी लाल झंडों के साथ साथ शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे।

प्रदर्शन में कर्मचारी गगन भेदी नारों के साथ NHM कर्मियों के पिछले वर्ष के कार्य बहिष्कार का अविलंब वेतन भुगतान करना होगा, सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर डाटा ऑपरेटर की बहाली करनी होगी, OPS लागू करना होगा, चार लेबर कोड निरस्त्र करो, आशा, ममता कोरियर का लंबित मानदेय का भुगतान एवं स्थाई बहाली करना होगा आदि नारों से गूंज रहा था ।

प्रदर्शन का नेतृत्व जिला मंत्री राजीव रंजन एवं अध्यक्षा अवलेश कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा था, जिला मंत्री द्वारा बताया गया कि पिछले बर्ष NHM कर्मियों द्वारा 22/7/24 से 3/9/24 तक कुल 43 दिनों कार्य बहिष्कार किया गया था जिस कर्म में स्वास्थ्यमंत्री मंगल पांडेय जी से शिष्ट मंडलीय वार्ता के कर्म में संगठन को अस्वस्थ किया गया था कि आप सभी हड़ताल वापिस कर ले और आपका मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा।

परन्तु 2 वर्ष बीत जाने के बाद भी अल्पवेतन भोगी NHM कर्मियों का आज तक भुगतान नई हो पाया।
प्रदर्शन के उपरांत सात सदस्य शिष्ट मंडल के द्वारा 22 सूत्रीय माँग पत्र सिविल सर्जन समस्तीपुर को सौंपा गया शिष्ट मंडल में विमलेश कुमार चौधरी, दीपक कुमार सिंह, कुमार उत्कर्ष , रंजना कुमारी , अनीता कुमारी, रेखा कुमारी, रामकुमार झा , रविन्द्र कुमार , कोरियर के जिलामंत्री दिलीप कुमार , गंगा राम रजक, शामिल थे।

प्रदर्शन में शामिल चिकित्सा संघ की संयुक्त मंत्री रेखा कुमारी द्वारा बताया गया कि महिला स्वास्थ्य कर्मी से दर्जनों ऐप पर डेटा ऑपरेटर की तरह कार्य लिया जाता है जिस कारण महीला स्वास्थ्य कर्मी डाटा ऑपरेटर बनकर रह गई है। प्रदर्शन में मौके पर पूजा भारती, मीनू कुमारी, मृदुला कुमारी , लक्ष्मी कुमारी, राजीव कुमार झा, शांति भूषण, अभिषेक कुमार, राकेश कुमार रौशन , मोहम्मद मोहतसिन रजा, नूतन कुमारी, सुधा कुमारी, संजय कुमार, भगत, प्रतिभा कुमारी सहित जिला के लगभग सभी प्रखंडों से सैकड़ो स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *