रोसरा में गला घोट कर अमीन की ह’त्या, पुलिस जांच में जुटी, मृतक लड़जाघाट थाना के निवासी

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

रोसरा में गला घोट कर अमीन की ह’त्या, पुलिस जांच में जुटी, मृतक लड़जाघाट थाना के निवासी

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर जिले में एक व्यक्ति की गला दबाकर हत्या का मामला सामने आया है। घटना जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर खैरा गांव स्थित मब्बी चिमनी के समीप का है। जहां सड़क किनारे अरहर के खेत से एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी।

सूचना मिलते रोसड़ा पुलिस घटना स्थल पहुंच मृतक व्यक्ति की पहचान कर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने प्रेस विज्ञप्त जारी कर बताया है कि मृतक की पहचान 42 वर्षीय अमीन टुनटुन राउत, पिता स्वर्गीय लक्ष्मी राउत, निवासी छेछनी गांव, थाना लड़झा घाट के रूप में हुई है।

बताया गया है कि टुनटुन राउत लड़झा घाट के अमरजीत पंडित की जमीन मापी के सिलसिले में आए हुए थे।

जमीन मापी का कार्य पूरा करने के बाद वे रोसड़ा थाना क्षेत्र स्थित अपने घर लौट रहे थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने लड़झा घाट थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था।

इसी बीच बुधवार की सुबह रोसड़ा थाना क्षेत्र के मब्बी गांव के समीप खेत से अमीन टुनटुन राउत का शव बरामद किया गया। इधर खेत में शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए।

रोसड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर किसी प्रकार का बाहरी जख्म नहीं पाया गया है। हालांकि शव की स्थिति देखने से प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर अनुसंधान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *