व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
सांसद शाम्भवी चौधरी ने NH-322 पर नए फोर-लेन आरओबी निर्माण की मांग उठाई
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर की सांसद शाम्भवी चौधरी ने लोकसभा में राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-322 (NH-322) पर व्याप्त गंभीर यातायात समस्या का मुद्दा उठाते हुए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
सांसद चौधरी ने सदन का ध्यान NH-322 के 67वें किलोमीटर पर स्थित पुराने रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) की ओर आकर्षित करते हुए बताया कि यह पुल केवल टू-लेन है, जबकि
इससे जुड़ी दोनों ओर की सड़कें फोर-लेन हैं। हाजीपुर और दरभंगा को जोड़ने वाले इस अत्यंत व्यस्त मार्ग पर घनी आबादी, बाजार और भारी वाहनों के आवागमन के कारण हमेशा भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम जनता त्रस्त है।


सांसद चौधरी ने जानकारी दी कि बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग ने अपने पत्र के माध्यम से इस पुराने पुल के समानांतर एक नए फोर-लेन आरओबी के निर्माण के अध्ययन के लिए डीपीआर कंसल्टेंट (DPR Consultant) नियुक्त करने की अनुमति मांगी है।
जनहित को सर्वोपरि रखते हुए सांसद शाम्भवी चौधरी ने माननीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री से विनम्र अनुरोध किया है कि NH-322 के 67वें किलोमीटर पर अतिरिक्त फोर-लेन
आरओबी के निर्माण हेतु डीपीआर कंसल्टेंट की नियुक्ति को तत्काल मंजूरी प्रदान की जाए, ताकि इस महत्वपूर्ण मार्ग को जाम से मुक्ति मिल सके और जनता को राहत मिले।
सांसद चौधरी ने कहा कि समस्तीपुर की जनता लंबे समय से इस समस्या से जूझ रही है और इस परियोजना की स्वीकृति से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।






