व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
किशोरियों में कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन की दूसरी खुराक की शुरुआत
Doorbeen News Desk: शिवजीनगर प्रखंड अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में सोमवार को मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के तहत 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन देने का शुभारंभ किया गया। यह वैक्सीन बच्चेदानी के मुख का कैंसर सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी से बचाव में अत्यंत प्रभावी मानी जाती है।
वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और महंगी होने के बावजूद सरकार की पहल कार्यक्रम में मौजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है और इससे सर्वाइकल कैंसर होने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है। इसकी कीमत बाजार में काफी अधिक है, लेकिन सरकार की ओर से यह पहल की गई है कि प्रखंड क्षेत्र की सभी किशोरियों को यह वैक्सीन निःशुल्क दी जाए।


प्रथम चरण में यह टीकाकरण कस्तूरबा गांधी स्कूल में अध्ययनरत किशोरियों के बीच उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा। इस वैक्सीन के महत्व को समझें और अपनी बच्चियों को टीका जरूर दिलवाएं। यह उनके स्वास्थ्य और भविष्य के लिए जरूरी कदम है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण पूरी तरह सुरक्षित और लाभकारी है।
कार्यक्रम में कई अधिकारी और स्वास्थ्यकर्मी रहे उपस्थित टीकाकरण कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य प्रबंधक अमानुल्ला, यूनिसेफ के बीएमसी विक्रम कुमार चौधरी, मिंटू कुमारी, सुनीता कुमारी, अक्षय कुमार डाटा ऑपरेट समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर किशोरियों को टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी। सरकार की यह पहल किशोरियों के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम है।






