व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
शिवाजीनगर में टीएलएम मेला का किया गया आयोजन मेला में शिक्षकों ने लिया भाग
Doorbeen News Desk: शिवाजीनगर प्रखंड प्रखंड अंतर्गत संसाधन केंद्र के परिसर में मंगलवार को टीएलएम मेला का आयोजन किया गया। मेला को बीडीओ आलोक कुमार सिंह , बीईओ राम जन्म सिंह, पूर्व बीआरपी सह प्रधानाध्यापक बालमुकुंद सिंह, समाजसेवी संतोष कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया ।
निर्णायक मंडल में तीन विद्यालय के प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार, मृत्युंजय कुमार राय एवं संगीता कुमारी के द्वारा मेला में प्रतिभागियों की प्रदर्शनी को अबलोकन किया गया ।
जिसमें प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेला 2026 में प्रखंड के 17 संकुल में से तीन तीन विद्यालय जिसमें 51 विद्यालय के शिक्षकों ने विज्ञान एवं गणित पर आधारित टीएलएम के साथ शिक्षकों ने प्रखंड संसाधन केंद्र के परिसर में प्रदर्शनी लगाया।


टीएलएम मेला को निर्नायक मंडल के द्वारा प्रदर्शनी को देखकर निर्णय लिया गया। निर्णायक टीम के द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय कलवारा के नवजोत कौर प्रथम, प्राथमिक विद्यालय जगदर की निशांत सौरभ द्वितीय एंव मध्य विद्यालय शिवाजीनगर के प्रशांत कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
शिक्षकों को मेमोटो, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर शिक्षक राजन कुमार, शशि कुमार, संतोष कुमार,दिनेश प्रसाद सिंह , संजीव कुमार सिंह,राजकुमार राय,शिव कुमार गौतम कुमार, सुभाष सिंह सहित अन्य मौजूद थे।







