व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
डीएम रोशन कुशवाहा को राष्ट्रपति से मिला विशेष सम्मान, रियल टाइम मॉनिटरिंग में देशभर में बनाया उदाहरण
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल,पारदर्शी एवं प्रभावी संचालन के लिए समस्तीपुर के जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रोशन कुशवाहा को रियल टाइम मॉनिटरिंग एवं उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन के लिए भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान निर्वाचन प्रक्रिया में तकनीक के नवाचारपूर्ण उपयोग,मजबूत निगरानी व्यवस्था, समयबद्ध निर्णय प्रणाली तथा शांतिपूर्ण मतदान एवं मतगणना को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रदान किया गया। श्री कुशवाहा के नेतृत्व में समस्तीपुर जिले में चुनाव से जुड़ी प्रत्येक गतिविधि की रियल टाइम मॉनिटरिंग सुनिश्चित की गई, जिससे किसी भी स्थिति पर तुरंत नियंत्रण एवं त्वरित समाधान संभव हो सका।


निर्वाचन आयोग एवं राज्य प्रशासन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि समस्तीपुर मॉडल ने चुनाव प्रबंधन में तकनीक और प्रशासनिक समन्वय का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया, जिसे अन्य जिलों के लिए भी अनुकरणीय माना गया है। इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मान से समस्तीपुर जिला ही नहीं, बल्कि बिहार राज्य भी गौरवान्वित हुआ है।

जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों,प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडियाकर्मियों एवं आम नागरिकों ने श्री रोशन कुशवाहा को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।






