सोनपुर मंडल में “प्रतिभा खोज” प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

सोनपुर मंडल में “प्रतिभा खोज” प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

Doorbeen News Desk: सोनपुर मंडल में आज दिनांक 25 जनवरी 2026 को “ प्रतिभा खोज ” कार्यक्रम के अंतर्गत गायन, वादन एवं नृत्य प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों में निहित रचनात्मक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा सांस्कृतिक मूल्यों, कला और संस्कारों को प्रोत्साहित करना रहा।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक  अमित सरन एवं महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा डॉ. निधि सरन* द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण एवं उनके परिवारजन भी उपस्थित रहे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम का महत्व और भी बढ़ गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने गायन, वादन एवं नृत्य की विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और सृजनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी स्पर्धाओं में प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने यह सिद्ध किया कि सोनपुर मंडल न केवल कार्यकुशलता में बल्कि सांस्कृतिक चेतना में भी समृद्ध है।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन कार्यस्थल में सकारात्मक वातावरण, आपसी समन्वय एवं मानसिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हैं। “प्रतिभा खोज” जैसे कार्यक्रम कर्मचारियों और उनके परिवारजनों को एक सूत्र में पिरोते हुए संगठनात्मक संस्कृति को और अधिक मजबूत बनाते हैं।

समग्र रूप से यह आयोजन उत्साह, प्रेरणा और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा तथा प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता से अत्यंत सफल सिद्ध हुआ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *