महान स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व विधायक स्वर्गीय राजेंद्र नारायण शर्मा की पुण्य तिथि मनाई गई

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

महान स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व विधायक स्वर्गीय राजेंद्र नारायण शर्मा की पुण्य तिथि मनाई गई

Doorbeen News Desk: खानपुर प्रखंड क्षेत्र के बुनियादी विद्यालय भोरेजयराम परिसर में आज महान स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व विधायक स्वर्गीय राजेंद्र नारायण शर्मा की पुण्य तिथि के अवसर पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत शिक्षक तारकेश्वर नारायण शर्मा ने की जबकि संचालन शिक्षक महेश प्रसाद यादव ने किया।

कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष खुशबू कुमारी ने कहा कि सामाजिक उत्थान के पुरोधा थे।उनके विचारों को आगे बढ़ाते हुए सामाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण को पहुंचना है।विधायक डॉक्टर मांजरिक मृणाल ने कहा कि शिक्षा ही वो कुंजी हैं जिससे सभी ताले खुलते हैं।
उप महापौर राम बालक पासवान ने कहा कि स्वर्गीय राजेंद्र नारायण बाबू अधूरे सपनों को साकार करना है।

कार्यक्रम को पूर्व विधायक अशोक कुमार मुन्ना,भाजपा जिलाध्यक्ष शशिधर झा, प्रोफेसर एवाद मोनिका चौरसिया,जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह,प्रियंका कुमारी, गंगा प्रसाद झा, डॉक्टर लाल बाबू, सत्यनारायण साहनी, पर्यावरण प्रेमी त्रिपुरारी झा आदि ने संबोधित किया।

कार्यक्रम के अंत में आयोजिक अविनाश शर्मा और विभा शर्मा के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *