व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
सदर एसडीओ को मिला दोहरा सम्मान, बिहार में सबसे पहले चुनाव परिणाम देने का रिकॉर्ड भी रहा कायम
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र (131) में उत्कृष्ट प्रशासनिक एवं निर्वाचन कार्यों के लिए समस्तीपुर के सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार को श्रेष्ठ निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं निर्वाची पदाधिकारी के रूप में दो प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान पटना स्थित अधिवेशन भवन में आयोजित गरिमामय समारोह में बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत एवं पटना आयुक्त अनिमेष पाराशर द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि दिलीप कुमार के कुशल नेतृत्व में बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के दौरान कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र का परिणाम पूरे बिहार की सभी विधानसभाओं में सबसे पहले घोषित किया गया था।


जिससे एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम हुआ। यह उपलब्धि उनकी उत्कृष्ट योजना क्षमता, समयबद्ध कार्यशैली एवं प्रशासनिक दक्षता का प्रत्यक्ष प्रमाण मानी जा रही है। समारोह में उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि दिलीप कुमार ने निर्वाचक सूची के शुद्धिकरण, मतदाता जागरूकता, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया के संचालन में अनुकरणीय कार्य किया है।

इस दोहरे सम्मान और ऐतिहासिक उपलब्धि से समस्तीपुर जिला गौरवान्वित हुआ है। जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने दिलीप कुमार को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।






