रिल्स  बनाने के चक्कर मे रेलबे ट्रैक पर बेतिया के दो किशोर की गयी जान

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

रिल्स  बनाने के चक्कर मे रेलबे ट्रैक पर बेतिया के दो किशोर की गयी जान

Doorbeen News Desk: सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक दो किशोरों के लिए काल बन गया। शुक्रवार सुबह बेतिया के साठी स्टेशन और गुलाबनगर ढाला के बीच रेलवे ट्रैक पर रील बनाने के दौरान अमृत भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो किशोरों की दर्दनाक मौत हो गई।

मृतकों की पहचान साठी थाना क्षेत्र के धर्मपुर निवासी हारून मियां के पुत्र सलमान आलम (16) और नेपाल के भेड़िहारी (पुरुषोत्तमपुर) निवासी सेलामुन नेशा के पुत्र आलमगीर आलम (16) के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, आलमगीर साठी में एक साइकिल दुकान पर काम करता था और वहीं किराये पर रहता था।

उसकी दोस्ती स्थानीय सलमान से थी। शुक्रवार सुबह करीब 9:45 बजे दोनों पिलर संख्या 234/31 के पास ट्रैक पर रील बना रहे थे। तभी एक ट्रैक पर नरकटियागंज जा रही अमृत भारत एक्सप्रेस और दूसरे पर फौजी स्पेशल ट्रेन आ गई। दोनों ट्रेनों को एक साथ आता देख किशोर हड़बड़ा गए और भागने के चक्कर में अमृत भारत ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनके शरीर के चिथड़े उड़ गए।

घटना की सूचना ग्रामीणों ने स्टेशन मास्टर संतोष कुमार को दी, जिसके बाद जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। रेल एसपी वीणा कुमारी ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। समझौते के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *