अनहद 6 यात्रा पहुंची शिवाजीनगर, विद्यालय परिवार ने किया भव्य स्वागत

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

अनहद 6 यात्रा पहुंची शिवाजीनगर, विद्यालय परिवार ने किया भव्य स्वागत

Doorbeen News Desk: राष्ट्रकवि दिनकर से विद्यापति, कालिदास और माता जानकी स्थान तक जाने वाली अनहद यात्रा 6.0 राष्ट्रकवि दिनकर ग्राम, सिमरिया बरौनी से चलकर शनिवार को शिवाजीनगर प्रखंड के मधुरापुर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय कनखरिया पहुंची।

यहां प्रखंड प्रशासन, विद्यालय परिवार व कनखरिया के ग्रामीणों के द्वारा टीम के सभी सदस्यों का मिथिलांचल के परंपरा के अनुसार भव्य स्वागत किया गया।

बीडीओ आलोक कुमार सिंह, बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार, थानाध्यक्ष मौसम, डॉक्टर कुन्दन कुमार व साइकिल यात्रा में शामिल सभी सदस्यों सहित पत्रकारों को चादर, माला, पाग, डायरी और कलम देकर प्रधानाध्यापक मोहम्मद अब्दुल्लाह द्वारा किया गया।

अब यह यात्रा जनकपुर नेपाल के लिए रवाना हो गई। इस अवसर पर बीडीओ आलोक कुमार सिंह ने कहा पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिल पे संडे अभियानियों द्वारा चलाया गया यह कार्यक्रम काफी सराहनीय है। इस कार्यक्रम से लोगों मेंं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता आएगा।

उन्होंने प्राथमिक विद्यालय कनखरिया के प्रधानाध्यापक मोहम्मद अब्दुल्लाह द्वारा किए गए इस प्रयास की सराहना की। बीडीओ ने बच्चों को अपने घर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम अपने-आप में अनुठा कार्यक्रम है।

इस अभियान के उद्देश्य को सफल बनाने के लिए हम सभी मिलकर प्रयास करें। इस अवसर पर हथौड़ी थानाध्यक्ष मौसम ने कहा कि साइकिल पे संडे अभियानियों द्वारा चलाया गया यह कार्यक्रम हमारे समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने का काम कर रही है। अब समाज का यह दायित्व है कि वह इसे अपने दैनिक जीवन में उतारे।

इस अवसर पर अभियान के नेतृत्वकर्ता डॉक्टर कुन्दन कुमार ने कहा कि आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन बरौनी विगत 32 वर्षों से बेगूसराय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक सामाजिक, सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन करती रही है।

इसी आलोक में वर्ष 2014 से पर्यावरण संरक्षण और संवर्द्धन के लिए ‘साइकिल पे संडे’ की शुरुआत की गयी। साइकिल पे सन्डे कार्यक्रम के तहत प्रत्येक रविवार को साइकिल से निकलकर लोगों द्वारा साइकिल को सम्मान, पर्यावरण, स्वच्छता सहित अन्य सामाजिक मुद्दों को लेकर जागरूक करने का काम किया जाता रहा है।

यह कार्यक्रम के तहत विगत 12 जुलाई 2020 को साइकिल पे संडे के 300 वें रविवार को बीहट के 6500 घरों में एक साथ पौधा वितरण कर पौधा लगाया गया। जो कि अपने आप में राष्ट्रीय रिकॉर्ड है।

इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए वर्ष 2021 में अनहद यात्रा की शुरुआत की गई। जो वर्ष 2021 में राष्ट्रकवि दिनकर ग्राम सिमरिया से बापू धाम मोतिहारी तक, वर्ष 2022 में दिनकर ग्राम सिमरिया से बुद्धग्राम बोधगया तक की यात्रा की गयी। वर्ष 2023 में अनहद यात्रा भाग 3.0 के तहत दिनकर ग्राम सिमरिया से लुम्बिनी नेपाल तक की भारत-नेपाल मैत्री यात्रा निकाली गयी।

वहीं वर्ष 2024 में राष्ट्रकवि दिनकर ग्राम सिमरिया बेगूसराय से कबीर चौड़ा काशी, वाराणसी तक की यात्रा की गयी। जबकि वर्ष 2025 में अनहद यात्रा 5.0 के तहत राष्ट्रकवि दिनकर ग्राम सिमरिया से गुरुदेव रविन्द्रनाथ टैगोर के विश्व भारती शांति निकेतन तक की यात्रा आयोजित की गयी।

अनहद यात्रा पार्ट 6.0 की शुरुआत राष्ट्रकवि दिनकर ग्राम सिमरिया से जनकपुर नेपाल तक की जा रही है। इस यात्रा में 25 सदस्यों का जत्था ‘साइकिल पे संडे’ कार्यक्रम के तहत दरभंगा, मधुबनी, मिथिला हाट होते हुए लगभग 400 किलोमीटर की यात्रा तय करके जनकपुर नेपाल पहुंचेगी।

पर्यावरण स्वच्छता के साथ साइकिल और भारतीय संस्कृति और आध्यात्म का संदेश लेकर यह यात्रा आयोजित है। रास्ते में ठहराव के साथ – साथ लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जगह-जगह पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कङी में शनिवार को यह यात्रा प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कनखरिया में पहुंचकर बच्चों तथा ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

मौके पर अनहद यात्रा पार्ट-6 की यात्रा में साइकिल पे संडे टीम के संयोजक डॉ कुंदन कुमार, विनोद भारती, सुजीत कुमार, कुमार गौतम, अंशू कुमार, अभिनव कुमार, शुभम कुमार, प्रशांत कुमार, राजू कुमार, राम गोविंद, गोविंद, कन्हैया, नीतीश, सोनू कुमार, राजा कुमार, श्याम, शशि, विकास, रोहित, शिवम सहित अन्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *