समस्तीपुर में एनसीसी कैडेट्स हेतु फाइलेरिया उन्मूलन अभियान पर कार्यशाला आयोजित

व्हाट्सएप से जुडने को लिए यहां क्लीक करें

समस्तीपुर में एनसीसी कैडेट्स हेतु फाइलेरिया उन्मूलन अभियान पर कार्यशाला आयोजित

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। एन.सी.सी., समस्तीपुर के सभागार में 10 फरवरी 2026 से प्रारंभ होने वाले फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की सफलता सुनिश्चित करने हेतु एनसीसी कैडेट्स के लिए एक जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला की अध्यक्षता लेफ्टिनेंट कर्नल साहिल कोचर ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन में एनसीसी कैडेट्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे समाज में जागरूकता फैलाने का सशक्त माध्यम बन सकते हैं।

कार्यक्रम में पिरामल संस्था की प्रोग्राम लीड श्वेता जी ने फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की विस्तृत जानकारी दी तथा अभियान के दौरान एनसीसी कैडेट्स की सहभागिता, जिम्मेदारियों एवं कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह अभियान जनभागीदारी से ही सफल हो सकता है।

इस अवसर पर एनसीसी के डॉ. लेफ्टिनेंट उलास टी, सूबेदार निजीत टी.एस., सूबेदार भीम सिंह सारु तथा पिरामल से कार्यक्रम पदाधिकारी (संचारी रोग) जय शंकर विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने कैडेट्स को अभियान को सफल बनाने हेतु समर्पण एवं सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

कार्यशाला के अंत में कैडेट्स को फाइलेरिया उन्मूलन से संबंधित सावधानियों, दवा सेवन के महत्व एवं जन-जागरूकता गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *