मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत सुरक्षित शनिवार को दी गई भूकंप से बचाव की जानकारी

व्हाट्सएप से जुडने को यहां क्लीक करें

मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत सुरक्षित शनिवार को दी गई भूकंप से बचाव की जानकारी

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत सुरक्षित शनिवार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नोडल शिक्षक बीबी शकीला रहमान ने भूकंप एवं भूकंप से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी और मॉक ड्रिल करवाया।

उन्होंने कहा कि भूकंप के समय भगदड़ नहीं करना चाहिए। बच्चों को कमरे के कोने में सर ढककर बेंच,डेस्क,चौकी टेबल के नीचे छिप जाना चाहिए। सर के ऊपर किताब या मोटा गट्टा या दोनों हाथ को बांधकर कमरे के किनारे में बैठ जाना चाहिए।

इस अवसर पर शिक्षक विमल कुमार साह के निर्देशन में भूकंप से बचाव के लिए लघु नाटिका का आयोजन किया गया और हैंड स्ट्रेचर, लेग स्ट्रेचर,बेड स्ट्रेचर के सहारे अस्पताल तक भूकंप पीड़ित को ले जाने की विधि को बताया गया।

मौके पर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पचरुखी के प्रधानाध्यापक महिपाल ने जिला स्थानांतरण के फलस्वरूप योगदान करने वाले शिक्षक रूपेश कुमार एवं कामिनी कुमारी का भव्य स्वागत स्वागत ताली से करवाया।

मौके पर शिक्षक संजीव कुमार झा, शिव शंकर प्रसाद, खुशबू राय, किरण कुमारी, विभा कुमारी, इंदिरा कुमारी,मो सादुल्लाह, कोमल कुमारी, अंजुमन शाहीन, बाल संसद, मीना मंच, यूथ क्लब, इको क्लब के सदस्यों के साथ-साथ छात्र छात्राओं ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *