व्हाट्सएप से जुडने को यहां क्लीक करें
कॉम्प्लेक्स रिसर्च सेंटर भोरेजयराम में टीएलएम मेला का आयोजन
Doorbeen News Desk: खानपुर प्रखंड के कॉम्प्लेक्स रिसर्च सेंटर भोरेजयराम में शनिवार को सीआरसी स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन किया गया। जिसमें संकुल स्तरीय सभी विद्यालय के भाषा (हिंदी, अंग्रेजी) पर्यावरण, गणित तथा विज्ञान विषय के विषयगत दक्षताओं को पूर्ण करने के लिए अलग-अलग तरह के मनमोहक टीएलएम के साथ शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित हुए।
मेला में शिक्षक शिक्षिकाओं ने एक से बढ़कर एक टीएलएम की प्रस्तुति दी। मेला में निदेशक निपुण बिहार मिशन तथा डीपीओ एसएसए के पत्र का अनुपालन करते हुए समन्वयक महेश प्रसाद यादव ने कहा कि इस तरह के बेहतर टीएलएम का उपयोग वर्गकक्ष क्रियान्वयन में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल करने में मील का पत्थर साबित होगा।

इस अवसर पर कुमारी श्वेता गिरी द्वारा वायुमंडल की परते, रौशन कुमार द्वारा जल चक्र, आगरकर ओझा द्वारा जल के स्रोत, नित्या जी के द्वारा जोड़ का मशीन, सौरव कुमार द्वारा सप्ताह के दिन, आकांक्षा मौर्य द्वारा वी गेट फ्रॉम ट्री, अभिषेक कुमार द्वारा जल चक्र, अनुज कुमार द्वारा शब्दों का ज्ञान, आरती कुमारी द्वारा अंग्रेजी अल्फाबेट तथा सोनू कुमारी वह प्रीति कुमारी द्वारा गणित कॉर्नर एवं आकृतियों की समझ का बेहतर वह उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया।







