राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अंतर्गत “योग एवं प्राणायाम” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

व्हाट्सएप से जुडने को यहां क्लीक करें

राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अंतर्गत “योग एवं प्राणायाम” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर: वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अंतर्गत “योग एवं प्राणायाम” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. अरुण कुमार कर्ण ने की, जबकि कार्यक्रम का नेतृत्व एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रिंकी कुमारी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रो. अरुण कुमार कर्ण ने अपने संबोधन में कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानसिक संतुलन, अनुशासन तथा सकारात्मक जीवनशैली का सशक्त आधार है। योग व्यक्ति को तनावमुक्त रखकर उसे स्वस्थ, संयमित और उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने की प्रेरणा देता है।

एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रिंकी कुमारी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ योग एवं प्राणायाम को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाएं, जिससे वे आत्मनिर्भर, स्वस्थ और जिम्मेदार नागरिक बन सकें। उन्होंने कहा कि एनएसएस का मूल उद्देश्य युवाओं के सर्वांगीण विकास के साथ समाज और राष्ट्र के प्रति सेवा-भाव को जागृत करना है।

कार्यक्रम में छात्राओं खुशी, दिव्या, साक्षी, श्रुति, मर्फ़ा, बुशरा प्रवीण, कोमल, सोनल, प्रीति एवं पुष्पा रानी ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर डॉ. विजय कुमार गुप्ता, डॉ. सुरेश साह, डॉ. रंजन कुमार, डॉ. संगीता, डॉ. पिंकी कुमारी, डॉ. सुमन कुमारी, डॉ. स्वीटी दर्शन, डॉ. शबनम कुमारी एवं डॉ. लालिमा सिन्हा ने भी योग के अभ्यास से स्वस्थ जीवनशैली, तनावमुक्त जीवन तथा योग के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *