विद्यापति राजकीय महोत्सव का उद्घाटन करेंगे मंत्री, होगा भक्ति गीतों का संगम

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

विद्यापति राजकीय महोत्सव का उद्घाटन करेंगे मंत्री, होगा भक्ति गीतों का संगम

Doorbeen News Desk: भक्त कवि विद्यापति, भोलेनाथ एवं माता गंगा के संगम स्थल विद्यापतिधाम में आहूत 12 जनवरी से तीन दिवसीय विद्यापति राजकीय महोत्सव का उद्घाटन स्थानीय विधायक सह जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी करेंगे।

तैयारी अंतिम चरण में है। विद्यापति परिषद के अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया गणेश गिरी कवि एवं मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष रत्नशंकर भारद्वाज ने बताया की पहले दिन 12 जनवरी को भोलेनाथ के पूजा के साथ विद्यापति के चित्र पर मुख्य अतिथि मंत्री विजय कुमार चौधरी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि सभा का उद्घाटन करेंगे। साथ ही कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि में केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, राज भूषण चौधरी, सांसद शांभवी चौधरी, राजेश वर्मा, विधान पार्षद, विधायक आदि जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहेंगे।

साथ ही श्रद्धांजलि के बाद प्रणव कुमार मिश्रा एवं ऋषभ के शंखनाद के बाद गायिका स्वाति मिश्रा, हरप्रीत कौर बग्गा एवं सत्येंद्र कुमार के भक्ति गीतों तथा कलाश्रम मथुरापुर घाट के कलाकारों के सामूहिक नृत्य का आयोजन होगा। दूसरे दिन 13 जनवरी को स्थानीय कवियों एवं ख्याति प्राप्त कवियों द्वारा कवि सम्मेलन और शुभोश्री बनर्जी ( गायिका) एवं कपिल थापा (गायक) चन्दन युवा संस्थान के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नाटक प्रस्तुत किया जाएगा।

तीसरे और अंतिम दिन बुधवार को स्कूली बच्चों के बीच रंगोली, क्विज, चित्रकला आदि प्रतियोगिता में चयनित बच्चों के बीच पुरस्कार वितरण के साथ समापन किया जाएगा। इसके लिए कार्यक्रम स्थल पर पंडाल, तोरण द्वार के साथ मंदिर में सजावट और सुरक्षा की तैयारी अंतिम चरण में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *