फॉर्मर आईडी कार्य में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, 5 सीएससी संचालकों का लाइसेंस रद्द, राजस्व कर्मचारी निलंबन का निर्देश

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

फॉर्मर आईडी कार्य में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, 5 सीएससी संचालकों का लाइसेंस रद्द, राजस्व कर्मचारी निलंबन का निर्देश

Doorbeen News Desk: मधुबनीः जिले में फॉर्मर आईडी (किसान पहचान) निर्माण कार्य में अपेक्षित सहयोग नहीं करने, कार्य के प्रति उदासीनता बरतने एवं बार-बार निर्देश के बावजूद संतोषजनक प्रगति नहीं लाने को लेकर पांच कॉमन सर्विस सेंटर के संचालकों का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है।

डीएम आनंद शर्मा ने फॉर्मर आईडी के कार्य में शिथिलता एवं लापरवाही पाए जाने पर एक राजस्व कर्मचारी को भी निलंबित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसानों से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया है कि फॉर्मर आईडी निर्माण कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में भी जो कोई भी कर्मी अथवा एजेंसी कार्य में लापरवाही बरतते पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *